इस बच्‍ची ने खोला अपनी मां का राज

Sunday, Sep 27, 2015 - 12:28 PM (IST)

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दुपट्टे से पति की गला घोटकर हत्या कर दी।
 
दरअसल, 32 वर्षीय तुलसीराम की लाश एरोड्रम रोड पुलिस ने गांधीनगर रोड नैनोद में मल्टी के पीछे ड्रेनेज से बरामद की थी। तुलसीराम 23 सितंबर से लापता था जो इंदौर के अखंड नगर का निवासी था। इस मामले पर से पर्दा तब उठा जब मृतक की बहन प्रेमाबाई ने उसकी मासूम बेटी चांदनी को अपने घर ले आई और बच्ची काफी डरी-सहमी हुई थी। प्रेमाबाई द्वार प्यार से पूछे जाने पर बताया कि, ''तीन अंकल घर आए थे। जिसमें से एक ने पापा का मुंह दबाया और दूसरे ने पापा के पैर चौड़े कर दिए। जिसके बाद पापा सोते रहे।''
 
पुलिस ने जब घरवालों से पूछताछ की तो मृतक के भाइयों ने बताया कि तुलसीराम की पत्नी कीर्ति का तीन लड़कों से अवैध संबंध था। कीर्ति को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मान रही थी औ साथ ही उन्होंने बताया कि उसके पास तकरीबन एक करोड़ की प्रॉपर्टी है, जो कीर्ति ने अपने नाम करवा ली थी। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनके बच्चे चांदनी (8), विकलांग बेटा यश (5) और हर्ष (2) हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
Advertising