छात्राओं को बिरयानी और आइसक्रीम खानी पड़ी महंगी, 53 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

Tuesday, Sep 22, 2015 - 02:14 AM (IST)

कन्नूर: केरल में कन्नूर स्थित खेल छात्रावास में विषाक्त भोजन के सेवन से बीमार 53 छात्राओं को यहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 18 सितम्बर की रात को बिरयानी और आइसक्रीम खाने के बाद छात्राओं को उल्टी और बेचैनी की शिकायत पर दूसरे दिन जिला अस्पताल में 22 छात्राओं को भर्ती कराया गया था। लेकिन कल तक अस्पताल में भर्ती होने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ कर 53 हो गई है। सभी छात्राओं का उपचार चल रहा है।  
 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी पी के बेबी ने यूनीवार्ता को बताया कि छात्राओं की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। इस बीच जिला प्रशासन ने 28 सितम्बर तक छात्रावास को बंद करवा दिया है तथा हॉस्टल के पेयजल और खाद्य पदार्थ के नमूनों को जांच के लिये कोझिकोड स्थित क्षेत्रीय विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मामले का निपटारा होने के बाद हॉस्टल को खोला जायेगा।  
Advertising