देश भर में आयोजित लोक अदालतोंं में 1,11,000 मामलों का निपटारा

Monday, Sep 14, 2015 - 02:38 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा की आेर से देश भर में आयोजित लोक अदालतों में करीब 1,11,000 मामले निपटाए गए हैं। आज जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ज्यादातर मामले कल आयोजित लोक अदालत में सुलझाए गए।  

विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले कुछ महीनोंं से हर दूसरे शनिवार को राष्ट्रीय लोग अदालतों का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत में निपटाए गए 1,11,000 मामलों में कुल 77 करोड़ रूपए का समझौता कराया गया।
 
Advertising