PM मोदी को जवानों ने लिखा खून से लिखा खत, मांगी इच्छा मृत्यु

Friday, Sep 11, 2015 - 12:04 PM (IST)

 जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में तैनात 199 होमगार्ड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने खून से पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में होमगार्ड के जवानों ने अपनी समस्याएं व्यक्त की हैं।
 
पत्र में जवानों ने हड़ताल, चुनाव, आपातकालीन सेवा, बाढ़, भूकंप अन्य कानून व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए बताया कि होमगार्ड जवानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवानों से साल भर में केवल 5 महीने ही सेवाएं ली जाती हैं।
Advertising