इस बच्चे ने मां-बाप के लिए अपने जन्मदिन पर दे दी जान

Thursday, Sep 03, 2015 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में एक  मासूम ने माता-पिता की जुदाई में अपने जन्म दिन वाले फांसी लगा ली। शानू नाम के बच्चा अलग रह रहें अपने माता-पिता को मिलाने की बहुत कोशिश की लेकिन जब वह इस काम में नाकाम रहा तो अपने जन्म दिन पर मौत को गले लगा लिया। बर्थडे से ठीक पहले सोमवार की रात 12:00 बजे उसने अपने भाई शिखर व मौसेरी बहन के साथ बर्थडे मनाया था। शानू के पिता विनोद ने बताया कि वर्ष 1996 में उसकी रीतू सिंह से शादी हुई थी। दोनों के शानू व शिखर नाम के दो बच्चे हैं। 
 
विनोद ने बताया कि रीतू को कमाने की धुन थी। शादी के  बाद से ही दोनों में छोटी- छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। मामला कोर्ट पहुंचा तो उन्होंने शानू व शिखर को मां को सौंपकर उनका गार्जियन नाना-नानी को बना दिया गया। वर्ष 2012 में बच्चों को छोड़कर रीत पैसे कमाने के लिए दुबई चली गई। बच्चे नाना-नानी के पास अकेले रह गए। जिसके बाद दोनों बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो गए। इसी डिप्रेशन में आकर शानू ने एक दिन फांसी लगा ली। शानू की मौत के बाद विनोद और रीतू ने दोबारा साथ रहने का फैसला किया है। उनका कहना है कि आपसी लड़ाई में हमने अपना एक बच्चा खो दिया है अब दूसके बच्चे को खोना नहीं चाहते। 
Advertising