दलित महिला के सरेआम उतरवाए कपड़े और फिर की शर्मनाक हरकत

Wednesday, Sep 02, 2015 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में इंसानियतको शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने दलित महिला के सरेआम कपड़े उतरवा दिए और उसको जबरन पेशाब पिलाया गया। मामला छत्तरपुर जिले का है। जहां जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने पहले दलित महिला के कपड़े उतरवा दिए फिर उसको पेशाब भी पिला दिया। इस दौरान महिला से मारपीट भी की गई। 
 
बुधवार को महिला ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान महिला ने शरीर पर लगे घाव दिखाए। पुलिस अब महिला की शिकायत के आधार पर मामलें की जांच में लगी हुई है। 

 

Advertising