चाचा ने तीन साल भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Tuesday, Sep 01, 2015 - 05:20 PM (IST)

 हाजीपुर: बिहार में वैशाली जिले के जनदाहा क्षेत्र के एक गांव में आज एक नाबालिग लड़के ने अपनी तीन वर्षीय भतीजी के साथ बलात्कार किया।  पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रसलपुर गांव के 12 वर्षीय बादल कुमार ने अपनी तीन वर्ष की भतीजी के साथ घर में ही दुष्कर्म किया। 
 

घटना के बाद बादल मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते परिजनों ने जनदाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
Advertising