Pics: गर्लफ्रेंड की लाश सूटकेस में रख लगा रहा था ठिकाने, लेकिन..

Sunday, Aug 30, 2015 - 12:15 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक महिला और उसकी 5 साल की बेटी के मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी को रंगे हाथों हुबली नदी में तीन ट्रॉली बैग फेंकते समय गिरफ्तार किया गया था, जिसमें महिला और उसकी बेटी की लाश के टुकड़े थे।

आरोपी का नाम समरेश सरकार है, जोकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दुर्गापुर ब्रांच में मैनेजर है। समरेश शादीशशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, सुचेता चक्रबर्ती का अकाउंट उसी बैंक में था, जहां समरेश काम करता था। सुचेता अपने पति से अलग रहती थी और उसकी भी पहली शादी से 5 साल की बेटी थी। बैंक में मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आएं, लेकिन सुचेता ने शादी की जिद करने लगी, तो समरेश ने बेटी और मां दोनों का कत्ल कर दिया। 

समरेश ने पुलिस से पहले ये कहा कि उसने सुचेता का मर्डर नहीं किया बल्कि उसने खुदकुशी की है लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जब समरेश लाश के टुकड़े फेंकने हुबली नदी पहुंचा, तो बोट चलाने वाले ने ट्रॉली बैग्स को पानी में फेंकने की वजह पूछी। इस पर समरेश ने कहा, वह बैंक मैनेजर है और इसमेंं पुराने कागजात हैं। बोट वाले को शक हुआ, तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Advertising