केजरीवाल ने बंधवाई हरिद्वार में अपनी बहन से राखी

Saturday, Aug 29, 2015 - 05:15 PM (IST)

नई दिल्ली: भाई-बहनों के प्रेम के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया गया। इसी मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए हरिद्वार गए।  केजरीवाल के आने के सूचना के साथ ही हरिद्वार प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। उनके साथ परिवार के सदस्‍य भी हरिद्वार गए हैं। शनिवार सुबह शताब्‍दी एक्‍सप्रेस जब सहारनपुर पहुंची, तो स्‍टेशन पर मौजूद लोगों की उनको मिलने के लिए होड़ लग गई।

 इसके बाद केजरीवाल अपनी बहन रंजना गुप्ता के घर पहुंचे। जहां अरविंद केजरीवाल की बहन ने उनका तिलक किया और फिर कलाई पर राखी बांधी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। 

Advertising