लड़की को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म

Friday, Aug 28, 2015 - 09:17 PM (IST)

राजस्थान: झुुझुनूं के कोतवाली थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस उपायुक्त गोपाल शर्मा ने आज बताया कि पीड़िता की मां की आेर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शहर के एक व्यापारी प्रमोद मोदी, सुशील जांगिड़ और उनके एक साथी ने उनकी नाबालिग बेटी को घर से अगवा कर लिया। वे बच्ची को एक मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रमोद, सुशील व उसके एक साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
 
Advertising