सिनेमा हॉल में आपत्तिजनक हालत में मिले 23 जोड़े

Thursday, Aug 27, 2015 - 05:07 PM (IST)

कोलकाता: एक सिनेमा हॉल में 23 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता के संकर सिनेमा हॉल में फिल्म ''ऑल इज वेल'' का शो चल रहा था जब पुलिस सिविल ड्रेस में वहां पहुंची तो उन्होंने करबी 23 लोगों को आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ा।

गिरफ्तार लोग वहां शारीरिक संबंध बनाने की स्थिति में पकड़े गए। गिरफ्तार लोगों में 13 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। हाबड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार को उन्होंने संकर और कालिया सिनेमा हॉल में छापा मारा।

ये दोनों नॉर्थ 24 परगना में स्थित हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उनके परिजनों को सूचना दी। एएसपी भास्कर मुखर्जी ने बताया कि बीते कुछ सालों से सिनेमा घरों में ऐसी हरकतें बढ़ी हैं। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आईपीसी की धारा 134 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जमानती धारा होने के चलते सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Advertising