अांध्र प्रदेश: नांदेड़ एक्सप्रैस-लॉरी में हुई टक्कर, कर्नाटक के MLA सहित 6 मरे

Monday, Aug 24, 2015 - 08:06 AM (IST)

अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में नांदेड़ एक्सप्रैस एक ग्रेनाइट लॉरी से टकरा गई। यह हादसा देर रात करीब 2:22 बजे हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के देवदुर्ग से कांग्रेस विधायक वेंकेटेश की भी इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लॉरी का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। क्रॉसिंग गेट बंद होने के बावजूद बेकाबू लॉरी ने इसे तोड़ दिया और तेजी से आ रही ट्रेन से टकरा गई।

ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए ट्रेन और लॉरी की टक्कर में 25 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात को हुई इस घटना की वजह से कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। रेल प्रशासन ट्रैफिक को नियंत्रित करने में लगा है।

Advertising