आतंकी नवेद को लिफ्ट देने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Friday, Aug 21, 2015 - 05:40 PM (IST)

जम्मू: उधमपुर हमले से पहले आतंकी नवेद को लिफ्ट देने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ, नावेद लगातार पाकिस्तान के राज़ उगल रहा है। उसने अब जिस शख्स की शिनाख्त की है, उसे पाकिस्तान अरसे से बचाता रहा है।

इस शख्स को नावेद पहचानता है। उसके मुताबिक, पीर साहब अक्सर आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप में आया करते थे। लड़के उनकी तकरीर सुना करते। बाद में सोशल मीडिया में उसको फॉलो भी करते।

नावेद के अनुसार आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के अफ़सर कैंप में आकर लोगों को लडऩे के गुर सिखाते। भारत ये सारी बातें पाकिस्तान के सामने रखेगा। वो सारी जानकारियां जो नावेद ने दी हैं।

Advertising