मुम्बई पर्यटकों के लिए सबसे महंगा शहर

Tuesday, Aug 04, 2015 - 02:38 AM (IST)

नई दिल्ली: मुम्बई को लगातार तीसरे साल 9 प्रमुख शहरों में सबसे महंगा शहर  जबकि चंडीगढ़ को घूमने के लिहाज से सबसे पैसा वसूल गंतव्य घोषित किया गया है। यह बात आज जारी सर्वेक्षण में कही गई।
 
यात्रा पोर्टल ट्रिपएडवाइजर के सालाना सर्वेक्षण में जून से अगस्त के दौरान 3 रात रुकने के लिहाज से लागत की तुलना की गई है। यह सर्वेक्षण चंडीगढ़, दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूर, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर और कोलकाता में 2 लोगों के ठहरने के लिहाज से किया गया है। इसमें 3 रातों के लिए 4 सितारा होटल, दोपहर और रात का खाना और टैक्सी का किराया शामिल है। मुम्बई में 3 दिन की छुट्टी बिताने का खर्च कुल 39,956 रुपए है वहीं चंडीगढ़ में यह खर्च 21,849 रुपए रह जाता है।
Advertising