याकूब की पत्नी अब चार महीने दस दिन तक घर में सफेद कपड़ों में ही रहेगी!

Monday, Aug 03, 2015 - 11:25 AM (IST)

मुंबई: नागपुर की सेंट्रल जेल में 30 जुलाई को फांसी पर लटकाए गए आतंकी याकूब मेमन का शनिवार को तीजा हो गया। इस दौरान अब याकूब मेमन की पत्नी राहिन इद्दत (मुस्लिम परंपरा, जिसके अनुसार पति की मौत के बाद पत्नी चार महीने दस दिन घर से बाहर नहीं निकलती) में चली गई है। मुंबई पुलिस से किए गए लिखित वादे के अनुसार आज निभाई गई रस्म को गोपनीय रखा गया। इस रस्म को फूल भी कहा जाता है। इसमें कुरान का पाठ और गरीब लोगों को खाना खिलाया जाता है।

आपको बता दें कि याकूब मेमन का पूरा परिवार ही मुंबई बम विस्फोट की साजिश में शामिल था। उसका बड़ा भाई जमानत पर है। उसी के निवास पर याकूब की मौत के बाद सभी रस्में निभाई जा रही हैं। 30 जुलाई को याकूब को नागपुर में सजा-ए-मौत दी गई थी। मुंबई के बड़ा बाग कब्रिस्तान में उसे दफन किया गया था। तीजा की रस्म भी परिवार के सदस्यों के बीच ही हुई और घर से बहुत दूर ले जाकर गरीबों को खाना खिलाया गया। अब याकूब की पत्नी राहिन चार महीने दस दिन तक घर के अंदर सफेद कपड़ों में ही रहेगी।

Advertising