राधे मां के बारे यह बात जानकर रह जाएगे हैरान, हो सकती है गिरफ्तारी !

Monday, Aug 03, 2015 - 02:35 AM (IST)

मुंबई: खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां खुद कानून के शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई के बोरीवली इलाके में राधे मां सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल एक महिला ने राधे मां और अपने पति सहित 7 लोगों पर प्रताडऩा और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि राधे मां की वजह से उसकी बसी-बसाई जिंदगी तबाह हो गई।

आरोप है कि राधे मां के भक्त ससुरालवालों ने राधे मां के कहने पर महिला के साथ अमानवीय बर्ताव किया और लड़की के घरवालों से पैसे के लिए दबाव डाला। जब महिला की शादी तय हुई थी तो राधे मां ने महिला के परिवार से अपनी शान-शौकत के हिसाब से तैयारी करने के लिए कहा। शादी में आने के लिए हैलीकॉप्टर और महंगी गाड़ी मुहैया कराने को कहा लेकिन लड़की का परिवार ये सब नहीं कर सका। 
 
फिर 25 लाख रुपए दहेज पर शादी तय की गई और शादी के बाद राधे मां के बोरीवली स्थित आश्रम में महिला से नौकरों की तरह काम कराया जाता था। काम में कोताही होने पर राधे मां महिला को लात-घूंसों से पिटाई भी करती थी।
Advertising