शिक्षा मंत्री की फिसली जुबान, बिहार को बताया पड़ोसी देश

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2015 - 02:33 AM (IST)

बोकारो: पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम को जिंदा रहते श्रद्धांजलि देने वाली झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने एक और भूल कर दी। नीरा ने झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार को पड़ोसी देश बता दिया। रविवार को नीरा यादव ने कहा कि बिहार हमारा पड़ोसी देश है। 

नीरा के इस बयान पर विपक्षी दलों ने हैरानी जताई है। मुख्य विपक्षी दल जे.एम.एम. की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इतने अयोग्य नेता को शिक्षा मंत्री क्यों बना दिया है? पहले तो उन्हें यह नहीं मालूम था कि डॉक्टर अब्दुल कलाम जीवित हैं या नहीं। अब उन्हें इतना भी नहीं पता है कि बिहार कोई देश नहीं राज्य है।जे.एम.एम. ने तत्काल नीरा यादव को शिक्षा मंत्री पद से हटाने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News