भारी वर्षा से दो की मौत, 100 से अधिक मकान जलमग्न

Tuesday, Jul 28, 2015 - 09:58 PM (IST)

जमशेदपुर: पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण एक दीवार के ढह जाने से एक नाबालिग समेत एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी जबकि जलग्रहण क्षेत्रों में करीब 100 घर पानी में डूब गये। पुलिस ने यहां बताया कि सीतरामदेरा इलाके में आज सुबह एक दीवार ढह जाने से एक 12 वर्षीय लड़के और उसकी 45 वर्षीय चाची की मौत हो गयी।   

अधिकारियों ने बताया कि शहर के निकट बहने वाली खरखई नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है, हालांकि स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है। बागबेरा, शास्त्रीनगर, जुगसलाई, मैंगो जैसे कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है जबकि करीब 100 घर पानी में डूब गये हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है और पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।  
Advertising