घर की खुशी के लिए मां को खुश रखना जरुरी: कलाम

Tuesday, Jul 28, 2015 - 05:10 PM (IST)

लखनऊ: पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम का मानना था कि घर खुश रहेगा तो देश खुशहाल होगा और घर खुश रखने के लिए मां को खुश रखना जरुरी हैं। सन 2012 में इलाहाबाद दौरे के समय पूर्व राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा था खुशियों के लिए मां को खुश रखना जरुरी है। मां यदि खुश रहेगी तो घर खुश रहेगा और घर खुश रहेगा तो शहर और शहर खुश तो राज्य। 
 
राज्य खुश रहेंगे तो देश अपने आप खुशहाल रहेगा। उन्होंने कहा था मां की खुशी का प्रभाव देश की खुशहाली तक पडता है। डा़ कलाम महान वैज्ञानिक, महान व्यक्तित्व के साथ ही प्रकृति प्रेमी भी थे। उत्तर प्रदेश के दौरों में वह छात्रों को पेडों की सुरक्षा और पर्यावरण शुद्ध बनाने के लिए अवश्य कहते थे। वह छात्रों से कहा करते थे विकास के लिए भ्रष्टाचार मुक्त बने रहना जरुरी है।  उत्तर प्रदेश आने में उनकी दिलचस्पी दिखती थी। बुक फेस्टिवल हो या सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन। वह इस राज्य मे होने वाले कार्यक्रमों में पहुंच ही जाते थे। 
Advertising