पॉर्न देखने की दिवानी हैं भारतीय महिलाएं: सर्वे

Monday, Jul 27, 2015 - 07:53 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय महिलाएं इन दिनों पॉर्न देखने में कुछ ज्यादा ही दिवानी हो गई हैं। जी हां, यह चौंकाने वाला खुलासा हम नहीं बल्कि एक सर्वे कह रहा है। पॉर्नहब और रेडट्यूब नाम की दो अडल्ट साइट्स के सर्वे में यह सामने आया है कि महिलाओं द्वारा पॉर्न देखे जाने के मामले में भारत की स्थिति सातवें पायदान से ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गई है। 
 
इन दोनों वेबसाइट्स पर हर महीने कुल मिलाकर करीब 4 करोड़ नए विजि़टर्स आते हैं। साइट्स के मुताबिक दुनियाभर में पॉर्न देखने वालों में 24 फीसदी संख्या महिलाओं की है जबकि 76 फीसदी पुरुष ऐसा करते हैं। हालांकि ये आंकड़ा जरूर ये स्पष्ट करता है कि अभी भी पॉर्न देखने वालों में पुरुषों की संख्या ही सबसे ज्यादा है। लेकिन महिलाओं की इस संख्या में पिछले साल के मुकाबले 1 फीसदी का इजाफा हुआ है जो इस ओर इशारा करता है कि ये अंतर धीरे-धीरे खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है। 
 
पॉर्न देखने के मामले में ब्राजील और फिलीपीन्स में महिला और पुरुषों का सबसे ज्यादा अनुपात है। यहां 35 फीसदी महिलाएं जबकि 65 प्रतिशत पुरुष पॉर्न देखते हैं। भारत का नंबर इन्हीं के बाद तीसरा है जहां 30 फीसदी महिलाएं पॉर्न देखना पसंद करती हैं। वहीं अमेरिका 23 फीसदी महिलाओं के आंकड़े साथ भारत से नीचे के पायदान पर है। 
 
यह स्टडी पॉर्न के मामले में महिलाओं के व्यवहार को भी दर्शाती है। स्टडी के मुताबिक महिलाएं सामान्य पॉर्न से इतर महिलाओं के प्लेजऱ संबन्धी पॉर्न देखना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा महिलाओं ने पॉर्न स्टार के तौर पर किम कार्दाशियां को सबसे ज्यादा सर्च किया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि महिलाओं ने पॉर्न देखने के लिए पुरुषों से ज्यादा समय बिताया है। जहां पुरुषों का औसत समय 9 मिनट 22 सेकंड्स है वहीं महिलाओं ने औसतन 10 मिनट 10 सेकंड का समय पॉर्न को दिया है।
 
Advertising