मोदी जी, सोचते है महिलाओं की आवाज बंद हो जाएगी, नहीं होने देंगे: शोभा

Tuesday, Jul 21, 2015 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्ली: मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। महिला कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापमं घोटाला, भूमि अधिग्रहण कानून में किए जा रहे संशोधन, मंहगाई और डीमेट फर्जी भर्ती जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस के प्रभारी राहुल गांधी भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी सोचते है देश की महिला की आवाज बंद हो जाएगी, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी शोभा ने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार 14 महीने के कार्यकाल में ही अपनी लोकप्रियता खो बैठी है। कालेधन को वापस लाने और हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख जमा करवाने का दावा करने वाली भाजपा ने सत्ता में आते ही इसे चुनावी जुमला बता दिया है। 

भाजपा कालेधन मामले में विवादित ललित मोदी के मामले में भाजपा केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बचाव कर रही है, जबकि दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

Advertising