जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता चाढ़क ने कहा राहुल के कारण कांग्रेस की हालत खराब

Tuesday, Jul 21, 2015 - 10:48 AM (IST)

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के नेता ही अब राहुल गांधी को निशाने पर ले रहे हैं। कांग्रेस वर्किगं कमेटी के पूर्व सदस्य गुलचैन सिंह चाढ़क अब इसमें शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की जो आज हालत है उसके लिए राहुल गांधी जिममेदार हैं। चाढ़क तो यहां तक कह गए कि उन्हें सिर्फ  यस मैन चाहिए।

राहुल गांधी के कारण ही कांग्रेस पूरे देश में टूट की कगार पर है क्योंकि राहुल की कार्यशैली ही वैसी है। चाढ़क ने आगे कहा है कि स्वयं सोनिया गांधी की कई मामलों में नहीं चलती है। पत्रकारों से बात करते हुए गुलचैन सिंह ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य खराब है। उन्होंने कहा कि गुलाम अहमद मीर को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को लेकर उन्होंने सबके सामने ऐतराज जताया लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
 

Advertising