Watch Pics-मोदी के ‘घर’ में महिला नमाजियों ने पेश की अनूठी मिसाल

Saturday, Jul 18, 2015 - 04:41 PM (IST)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मुस्लिम औरतों ने पूरी दुनिया के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की। वाराणसी के लोहता के ईदगाह में महिलाओं ने ईद की नमाज अता की। इसमें हजारों की तादाद में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। महिलाओं को मस्जिद में नवाज अता करने की मनाही है। इसे बावजूद, वाराणसी ने पूरे विश्व के समक्ष एक मिसाल पेश की है। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है।
 
महिलाओं के साथ नमाजियों ने पूरी शिद्दत के साथ अपने अल्लाहताला को याद किया और उनसे अपने गुनाहों की माफी मांगी। साथ ही मुल्क और दुनिया के लिए अमन-चैन की दुआएं की। लोहता के मस्जिद में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नमाज अता करने पहुंची थी। उन्होंने भी देश में अमन की दुआएं मांगी। एक महिला अकीकत्मंद ने बताया कि यूपी के हालत काफी खराब हैं। इन दिनों जो खून-खराबे का आलम है, उसकी इजाजत अल्लाह कभी नहीं देता। वह हमेशा अमन का पैगाम देता है। मोदी के साथ ही अन्य महिलाओं ने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को भी संदेश जाएगा कि महिला और पुरूष में कोई फर्क नहीं है।
 
अल्लाह की इबादत करने का महीना है रमजान-
बुजुर्ग हाफिज सईद बताते हैं कि रमजान का पाक महीना अल्लाह के साथ जुडऩे और उनकी इबादत करने का है। इस्लामिक कैंलेडर में नौवा महीना रमजान का होता है। इसके बाद का महीना शव्वाल का होता है। इस महीने की पहली चांद की रात ईद की रात मानी जाती है। चांद को देखकर ही अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस मुबारक मौके पर नमाज अदा करने वाले हर बंदे की मन्नत पूरी होती है।
Advertising