जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई दुर्घटना

Wednesday, Jul 08, 2015 - 09:15 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: भगवान भोले नाथ के दर्शन करके लौट रहे छ शिव भक्त घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात छ श्रद्धालु उस समय घायल हो गए जब उधमपुर के पास बाली नाले के करीब उनकी गाड़ी पलट गई। सभी श्रद्धालु हरियाणा के थे। अमरनाथ यात्रा करके लौट रहे थे। उनको लेकर आ रही इनोवा कार का चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी पलट गई। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertising