घूमने आए प्रेमी जोड़े को निर्वस्‍त्र कर बनाया वीडियो, हुआ वायरल

Tuesday, Jul 07, 2015 - 05:14 PM (IST)

उधमपुर; उधमपुर से बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी जोड़े का कुछ गुंडों ने जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाया, फिर इस वीडियो को नेट पर डाल दिया। जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले उधमपुर के जगानू मोड़ इलाके में प्रेमी जोड़ा घूमने गया था। अचानक इस जोड़े को कुछ स्थानीय गुंडों ने पकड़ लिया। गुंडों ने ताकत के जोर पर प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो बनाया और उसे नेट पर डाल दिया। इंटरनेट पर 1.37 मिनट के अश्लील वीडियो में एक युवती को युवक के साथ निर्वस्त्र अवस्था में पत्थर पर बैठे दिखाया गया है। 
 
वीडियो बनाने वालों ने अपने चेहरे तो नहीं दिखाए हैं, लेकिन लड़की व लड़के से सवाल जवाब करने की आवाज से उनकी संख्या पांच प्रतीत हो रही है। इनमें से एक के हाथ में छड़ी है। वीडियो बनाने वालों के सवाल के जवाब में लड़की कह रही है लड़की वीडियो बनाने वालों से हाथ जोड़ कर उसके कपड़े लौटाने के लिए कह रही है। इस पर वीडियो बनाने वाले उसके हाथ तोडऩे की बात कह कर हाथ नीचे करने को कह रहा है। 
 
पहले तो लड़की ने बदनामी के डर से इस घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की लेकिन जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लड़की भी थाने जा पहुंची और सारी बात बताई। जिसके बात पुलिस ने इस केस में तुंरत कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो की पुलिस तलाश कर रही है। इस केस में तुंरत पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया है ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। 
Advertising