ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अनामिका की मौत मामले में आया नया मोड़

Monday, Jul 06, 2015 - 07:42 PM (IST)

नई दिल्ली: पुलिस भर्ती की प्रक्रिया व्यापम के जरिए ट्रैनिंग लेने वाली अनामिका कुशवाह की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। जहां पुलिस इस मामले पर आत्महत्या का तर्क दे रही है वहीं आनमिका की बहन का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती। वह एक अच्छी तैराक थी, इसलिए वह डूबकर नहीं मर सकती। 

खुदकुशी नहीं कर सकती अनामिका
अनामिका की बहन रचना का कहना है कि उसकी बहन बहादुर थी और उसे तैरना भी था ऐसे में डूब कर आत्महत्या करने का तो सवाल ही नहीं उठता है, इसके पीछे बड़ी साजिश है। 

 दहेज प्रताडऩा से तंग आकर खुदकुशी की अनामिका ने?
ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अनामिका कुशवाहा की मौत की शुरुआती जांच में पुलिस उसके पति और ससुराल वालों की दहेज प्रताडऩा से तंग आकर उसके आत्महत्या करने के निष्कर्ष पर पहुंची है। पुलिस अनामिका के पिता से भी फोन पर बात हुई है, उन्होंने बताया कि अनामिका का पति और ससुराल वाले उसे दहेका के लिए प्रताडि़त करते थे। उसकी सहेली से भी पता चला है कि उसके अपने पति से संबंध ठीक नहीं थे। 

 कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग  
व्यापम घोटाले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए आज उस समय परेशानी और बढ़ गई जब राज्य बोर्ड द्वारा भर्ती की गई एक ट्रेनी महिला पुलिस उपनिरीक्षक एक तालाब में मृत पाई गई।  इस पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किए जाने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

Advertising