व्यापमं घोटाला: मध्य प्रदेश से बाहर होगी अक्षय सिंह के विसरा की जांच

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2015 - 03:06 AM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाये गये पत्रकार अक्षय सिंह के विसरा की जांच राज्य से बाहर कराये जाने पर सहमति जता दी है। पत्रकार अक्षय सिंह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के बारे में कवरेज के लिए झाबुआ गये थे जहां उनकी रहस्यमयी परिस्थितयों में शनिवार को मौत हो गई थी। 
 
उनकी बहन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके विसरा की जांच मध्य प्रदेश से बाहर कराने की मांग की थी। अक्षय सिंह की बहन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि निष्पक्ष जांच के लिए उनके भाई के विसरा को राज्य से बाहर और हो सके तो राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में भेजा जाना चाहिए। वह व्यापमं घोटाले में अभियुक्त नम्रता दामोर के परिजनों से मिलने झबुआ के मेघनगर गये हुये थे। जिसके बाद उनकी अचानक से तबीयत बिगडऩे लगी और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News