आंध्र प्रदेश में सौ झोपडिय़ां जलकर राख

Sunday, Jul 05, 2015 - 08:08 PM (IST)

गुंटूर: आंध्र प्रदेश में गुंटुर जिले के रेपाल्ले शहर के समीप नगरम गांव की हरिजन कालोनी में आज भीषण आग लगने के कारण सौ से अधिक झोपडिय़ां जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लगी तथा इसने एक सौ से अधिक झोपडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की तीन गाडिय़ां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन सभी झोपडिया पूरी तरह जलकर राख हो गई।  
 
यहां के निवासियों ने बताया कि आग लगने से कई दोपहिया वाहन और नारियल के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक महेश और राजस्व मंडल अधिकारी नरसिंह राव ने घटनास्थल का दौरा किया। राजस्व अधिकारी के अनुसार आग लगने से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।  
Advertising