करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद पसंद न अाने पर प्रियंका ने तुड़वा दिया था बंगला (Pics)

Sunday, Jul 05, 2015 - 04:36 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में बन रहा प्रियंका गांधी का बंगला उनके लिए किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है। आपको बता दें कि 6 साल से बन रहे इस बंगले काे एक बार पूरा बनने के बाद प्रियंका तुड़वा चुकी हैं, तब तक निर्माण पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च हो चुके थे। दरअसल प्रियंका को बंगले का डिजाइन पसंद नहीं अाया था।


बंगले की छत्त बिलकुल सीधी थी अाैर प्रियंका चाहती थीं कि पहाड़ी शैली में इसे दोबारा से बनवाया जाए। उन्होंने पूरे कंस्ट्रक्शन को गिराकर नए डिजाइन में पहाड़ी शैली में मकान बनवाने का काम 2011 में शुरू करवाया था। इसे बनवाने का जिम्मा भी हिमाचल बेस्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया। इसके बाद वह यहां लगातार घर की देखरेख के लिए आती रहीं। आपको बता दें कि प्रियंका इस साल 4 से 6 मई तक सोनिया गांधी के साथ यहां रहीं, फिर 5 जून को आर्किटेक्ट के साथ साइट पर आकर काम का जायजा लिया।


प्रियंका ने नहीं काटने दिया पेड़

बताया जा रहा है कि प्रियंका का ये बंगला देवदार के जंगल के बीच बन रहा है। ये ये बंगला प्रियंका के दिल के काफी करीब है। इस घर की जगह जुब्बड़ (पहाड़ी भाषा में) यानी खुले खेत जैसी थी। प्रियंका ने बंगला बनाने के लिए जगह खरीदने के बाद देखा कि यहां एक नाशपाती का छोटा पौधा है तो उसने साथ आए आर्किटेक्ट से साफ कहा कि मकान थोड़ा आगे खिसक जाए तो कोई प्राब्लम नहीं है, लेकिन बुनियाद डालने के लिए इस नाशपाती के पेड़ को मत काटना। वैसे भी अगर मकान के आसपास देखें तो अभी से सेब और चैरी के पौधों की प्लांटेशन की जा चुकी है। 

Advertising