तस्वीरों में कीजिए, ''बाबा बर्फानी'' श्री अमनाथ जी के दर्शन

Thursday, Jul 02, 2015 - 01:31 PM (IST)

जम्मू: कड़ी सुरक्षा के बीच कल मंगलवार से श्री अमरनाथ की यात्रा शरू हो गई है। वहीं, गुरुवार को आधार शिविर से सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1280 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया। वीरवार सुबह भोले के भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल और पहलगाम ट्रैक से आगे बढ़े। पहलगाम से 46 और बालटाल से 14 किलोमीटर का सफर तय कर पवित्र गुफा पहुंचेंगे।

यात्रियों का मौसम भी साथ दे रहा है। बुधवार को जम्मू से लेकर घाटी तक मौसम साफ रहा। इस बार अमरनाथ यात्रा 59 दिन चलकर 29 अगस्त को संपन्न होगी। वीरवार को परंपरा के अनुसार श्री अमरनाथ बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा पवित्र गुफा में प्रथम पूजन क‌िया। वर्ष 2014 में जम्मू से पहले जत्थे में 1160 यात्री रवाना हुए थे। हालांकि, उस समय पहले जत्थे में साधु शामिल नहीं थे।   

Advertising