जम्मू कश्मीर: जिगर है तो आईए जम्मू कश्मीर के इन पहाड़ों का आनंद लेने

Wednesday, Jul 01, 2015 - 02:33 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो बस यहीं हैं..यहीं है..यहीं है: जम्मू कश्मीर अतुल्य भारत का वो खूबसूरत हिस्सा है जिसमें प्रकृति ने अपनी मेहर कर रखी है। यहां पर ऐसे-ऐसे खतरनाक पहाड़ हैं जिन्हें देखने के लिए शेर का जिगर चाहिए। इन पहाड़ों के बारे में हम आपकों विस्तार से बताएंगे।

माछोई ग्लेयिश्यर
जम्मू कश्मीर के जोजिला में एनएच1 डी के दाईं ओर सोनमर्ग से आठ किलोमीटर पूर्व में स्थित उत्तर पूर्वी हिमालय रेंज मेंसे एक है। यह नौ किलोमीटर लंबा ग्लेश्यिर है। यह ग्लेश्यिर 4800 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है। इस ग्लेश्यिर में सबसे ऊंची चोटी माछोई पीक है। जोकि 5458 मीटर ऊंची है। इसके पश्चिम में सिंध और पूर्व में द्रास नदी बहती है।

कोलाहोई ग्लेश्यिर
कोलाहोई ग्लेश्यिर के लिए पहलगाम से होकर रास्ता जाता है जोकि 35 किलोमीटर लंबा है। यह ग्लेश्यिर लिददर घाटी से होकर निकलता है। यहां पहुंचने के लिए अरू वैली से होकर जाना पड़ता है। यह 5452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

अमरनाथ
अमरनाथ पर्वत वेहद मनमोहक है। कश्मीर के गांदरबल में 5186 मीटर की ऊंचाई पर यह स्थित है।यह हिमालय पर्वत श्रृंख्ला का हिस्सा है। यह जोजिला के पश्चिम और माछोई के दक्षिण में स्थित है। श्रीनगर से यह 117 और बालटाल से 13 किलोमीटर दूर है। पवित्र अमरनाथ गुफा इसी पर्वत में 3800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

हरमुख
गांदरबल जिले में सिन्द नदी और किशनगंगा नदी के बीच स्थित ऊं चा पहाड़ है। यह गंगाबल झील से उभरता हुआ प्रतीत होता है। हिन्दुओं द्वारा इसे पवित्र माना जाता है। इसे चढऩे का सबसे आसान मार्ग बांडीपोरा जिले के आरीन क्षेत्र से जाता है।

सनसेट पीक
सनसेट पीक को रोमेश पेटी अथवा थोंग के नाम से भी जाना जाता है।यह शोपियां जिले में एक पर्वतमाला है। सनसेट पीक इस पर्वतमाला की सबसे ऊं ची चोटी है। इसकी ऊंचाई 4745 मीटर है। इसकी सबसे ऊंची चोटी टाटाकोटी है। सनसेट पीक कश्मीर घाटी के पश्चिम में है जो सारी कश्मीर घाटी को घेरती है।
 

Advertising