''ABCD-2’ के डांसर ने टॉयलेट में एक महीने तक किया रेप

Tuesday, Jun 30, 2015 - 04:03 PM (IST)

मुंबई: फिल्म ‘एबीसीडी-2’ के डांसर द्वारा 4 साल की एक अपाहिज लड़की से पब्लिक टॉयलेट में एक महीने तक रेप किए जाने मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने फैमिली मेंबर्स के साथ आकर 25 जून को मामले की शिकायत दर्ज कराई। लड़की घाटकोपर में रहती है। लड़की ने सबसे पहले अपनी टीचर को घटना की जानकारी दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के व्यवहार में पिछले 

कुछ हफ्तों से बदलाव नजर आ रहा था। जब उसकी टीचर ने प्यार से लड़की से इस बारे में पूछा तो उसने अपने साथ हो रहे यौन शोषण की बात बताई। इसके बाद टीचर ने लड़की के पेरेंट्स को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी।

25 जून को लड़की के पेरेंट्स उसे पुलिस के पास लेकर गए। इसके बाद पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई करते हुए 26 जून को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम नीलेश निर्भावने बताया गया है। वह फिल्मों में बतौर साइड डांसर काम करता है। हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी-2’ में भी वह नजर आ चुका है।

लड़की ने अपने बयान में कहा कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कॉलोनी के एक पब्लिक टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ रेप करते थे। सभी आरोपी उसी कॉलोनी में रहते हैं, जहां लड़की रहती है। आरोपियों ने लड़की को मुंह न खोलने की धमकी भी दी थी। 

Advertising