मॉल में शरेआम किया लड़की का चाकू से कत्ल

Tuesday, Jun 30, 2015 - 02:00 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई के अंधेरी सिटी मॉल में एक लड़की का चाकू मार कर बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। यह घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हो कि लड़की शोपिंग कर रही थी कि अचानक एक लड़का चाकू ले कर उसपर हमला कर देता है। 
 
लड़की को बचाने के लिए सिर्फ़ एक नौजवान ही कोशिश करता है और बाकी सभी लोग वहां से भाग जाते हैं। फिलहाल लड़की के कत्ल पीछे का कारण पुलिस को पता नहीं लगा है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामलें की जांच में लगी हुई है।
 
Advertising