एक साथ करने जा रहे थे सुसाइड, प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला

Tuesday, Jun 30, 2015 - 04:17 AM (IST)

मुम्बई : मुम्बई में एक प्रेमी जोड़े ने शादी न हो पाने की वजह से सुसाइड करने का फैसला किया लेकिन लड़की के वहां पहुंचने पर लड़के ने उसका मर्डर कर दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार एक इवैंट कम्पनी में मैनेजर प्रसाद सावंत (26) और एकता तलवाडकर (24) के बीच पिछले 11 साल से अफेयर था। एकता खुद भी एक बड़ी ट्रैवल कम्पनी में काम करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एकता का परिवार इस शादी के खिलाफ था। इसके बाद प्रसाद और एकता ने सुसाइड करने का प्लान बनाया। 
 
रविवार शाम 7.15  बजे  प्रसाद  और  एकता मिले लेकिन बजाय एक साथ सुसाइड  करने  के प्रसाद ने चाकू से एकता का गला काट दिया। इसके बाद प्रसाद ने पुलिस स्टेशन जाकर सरैंडर कर दिया। पुलिस ने प्रसाद पर हत्या की धारा 302 लगाई है। 
Advertising