गुडग़ांव में प्लास्टिक बैग में महिला का शव मिला

Wednesday, Jul 01, 2015 - 06:43 AM (IST)

गुडग़ांव: राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुडग़ांव के पालम विहार इलाके में सोमवार को प्लास्टिक के बैग में एक अज्ञात युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

युवती की आयु 25 वर्ष के करीब है। पालम विहार पुलिस थाने के प्रमुख संदीप कुमार ने आईएएनएस से कहा कि महिला का शव जिस प्लास्टिक बैग में लिपटा था, वह अमूमन अनाज या अन्य उत्पाद रखने के काम आता है। पालम विहार स्थित युद्ध स्मारक ‘रेजांग-ला’ के नजदीक सड़क किनारे युवती के शव वाला प्लास्टिक बैग पड़ा मिला।
Advertising