यशवंत सिन्हा का PM पर हमला, 75 वर्ष से ऊपर उम्र वालों को ब्रेन डैड घोषित किया गया

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2015 - 03:27 AM (IST)

मुम्बई: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक तरह से हमला बोलते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा ‘‘जिन लोगों की उम्र 75 वर्ष से ज्यादा है उन्हें 26 मई 2014 को ब्रेन डैड घोषित कर दिया गया।’’ सिन्हा ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा तय करने के कदम पर प्रहार करते हुए कल एक समारोह में यह टिप्पणी की।
 
सिन्हा ने ये टिप्पणियां कल तब कीं जब उनसे नरेन्द्र मोदी और मनमोहन सिंह सरकार के बीच अंतर पूछा गया। अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर की सरकारों में वित्त और विदेश मंत्री रहे इस वरिष्ठ नेता को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था।
 
मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए सिन्हा ने कहा कि ‘पहले भारत को बनाओ’ और फिर सब ठीक हो जाएगा। सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं उन्हीं ब्रेन डैड लोगों में शामिल हूं।’’ उनके बेटे जयंत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री हैं। झारखंड के यह बुजुर्ग नेता, लालकृष्ण अडवानी और मुरली मनोहर जोशी की तरह उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें मोदी सरकार में जगह नहीं मिली। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News