जम्मू क श्मीर: देखिए कैसे घाटी में लगा है सैलानियों का मेला

Tuesday, Jun 02, 2015 - 04:14 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: बर्फ से ढकी चोटियां, खुले मैदान और सुहाने मौसम में डल झील में शिकारा। जी हां: कश्मीर की वादियां पर्यटकों से गुलजार हैं। पर्यटकों का जैसा वादी में मेला लगा हुआ है। देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घाटी पहुंच रहे हैं। होटल और हाउस वोट वाले भी ऐसे में डिस्काउंट दे रहे हैं। पैकेज में कश्मीर घूमने आने वालों की तो कोई कमी ही नहीं है।

हर जगह पर्यटकों से घाटी गुलजार है। यही पूरे वर्ष के दो महीने होते हैं जब घाटी के लोग अच्छा व्यापार करते हैं। दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान भी कश्मीर में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में जम्मू में भी काफी रौनक देखने को मिलती है। सरकार ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सबसे ज्यादा भीड़ गुलमर्ग में देखने को मिल रही हैै। बर्फ देखने के लिए पर्यटक काफी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

Advertising