प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए प्रेमी ने की सरेआम घटिया हरकत

Tuesday, Jun 02, 2015 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली: इलाहाबाद के उतरांव इलाके में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरी फोटो उसकी भावी ससुराल में दिखाकर उसकी शादी तुड़वा दी। रविवार को दलित लड़की की शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही युवक लड़की की फोटो लेकर उसके ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों ने लड़की की सिंदूर में फोटो देखने के साथ ही यह शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी मुताबिक दोनों की दोस्ती थोड़े दिन पहले ही हुई थी। लड़की दलित है जबकि युवक ठाकुर परिवार से है। 
 
युवक शादी के लिए लड़की के पीछे पड़ गया तो लड़की ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए मिलना बंद कर दिया। साथ ही लड़की के घरवालों ने औराई (भदोही) में उसकी शादी तय कर दी, लेकिन लड़के ने लड़की के ससुराल में फोन कर कहा कि वह पहले ही लड़की से शादी कर चुका है उसके बाद इस बात की सबूत भी है। जब लड़के वालों ने सबूत मांगा तो वह लड़की की मांग में सिंदूर भरने वाला फोटो लेकर वहां पहुंच गया जिसे देखक सभी हैरान रह गए। जिसके बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। 
 
दूसरी तरफ लड़की वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि  युवक ने जबरन मिलकर उसकी मांग में सिंदूर डाल फोटो खींच ली थी। तब वह उसका इरादा नहीं समझ सकी थी। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मामलें की जांच में जुटी हुई है। 
 
 
 
Advertising