जम्मू क श्मीर: अमरनाथ में इस बार भक्त करेंगे 28 फुट शिवलिंग के दर्शन

Tuesday, Jun 02, 2015 - 11:42 AM (IST)

जम्मू कश्मीर: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। इस बार भक्तों को भोले नाथ के विशालकाय रूप के दर्शन होंगे। जी हां: अमरनाथ में भगवान शिव का बर्फानी शिवलिंग पूरे 28 फीट तक बना हुआ है। दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों को बाबा के विशाल रूप के दर्शन होंगे।

अमरनाथ यात्रा को लेकर सारे सुरक्षा प्रबंध किए जा चुके हैं। सरकार, प्रशासन व सुरक्षा ऐजेंसियां तमामा कठिनाईयों के बाद भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। यात्रा के लिए पंजिकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। अमरनाथ के आधार शिविर पहलगाम में लंगर वालों ने भूमि पूजन करने के बाद आगे की तैयारियों को प्रारंभ करना भी शुरू कर दिया है।

Advertising