लोक संगीत कार्यक्रम में लुटाए 4.5 करोड़ रुपए

Monday, Jun 01, 2015 - 02:20 AM (IST)

जामनगर : बीती रात गुजरात के जामनगर की यह घटना आपको हैरत में डाल सकती है लेकिन यह सच्चाई है। जामनगर जिले के कालावड में बीती रात कीर्तिदान गढवी और माया आहिर के लोक संगीत कार्यक्रम में 4.45 करोड़ रुपए उड़ाए गए। जी हां, यह नोटों की बारिश ही थी। कार्यक्रम के दौरान 500, 100, 20, 10 और 50 के नोट लुटाए गए।

यह राशि अब तक के किसी भी लोक संगीत कार्यक्रम में लुटाए गए नोटों की सबसे बड़ी राशि है। इस कार्यक्रम का आयोजन अफ्रीका में रहने वाले पटेल परिवार ने किया था। इस कार्यक्रम में इकठ्ठी होने वाली सम्पूर्ण राशि गांवों के विकास के कामों में खर्च की जाएगी।
Advertising