प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम,थम गई सांसें

Saturday, May 30, 2015 - 06:01 AM (IST)

पलवल: राजीव नगर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर उसे गोली मार दी और साथ ही बाहर आकर अपने सिर में गोली मार ली। जिससे प्रेमी की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा गया। जहां से चिकित्सकों ने प्रेमिका की गंभीर हालात देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पलवल के राजीव नगर में शुक्रवार दोपहर उस समय अचानक चीख-पुकार मच गई जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसे गोली मार दी।

एक गोली प्रेमिका की छाती में व दूसरी गोली गर्दन के पीछे लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई और जमीन पर गिर पड़ी। वहीं बाहर आकर प्रेमी ने अपने सिर में गोली मार ली। जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कैंप थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल प्रेमिका को उपचार के लिए व प्रेमी शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। कैंप थाना प्रभारी जीतेंद्र ढांडा ने बताया कि मृतक प्रेमी का नाम सुरेश पुत्र लीलाधर व प्रेमिका का नाम ममता पुत्री रंभूला है। दोनों की उम्र लगभग 22 वर्ष और दोनों ही पलवल के राजीव नगर निवासी है।

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और लगभग दो माह पूर्व ही ममता की शादी गाजियाबाद निवासी नगेंद्र के साथ हो गई थी। और एक  वर्ष पूर्व सुरेश की भी शादी हो गई थी। लेकिन दोनो ही प्रेमी युगल इन शादियों से खुश नहीं थे और शादी के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा। प्रेमी सुरेश ने लगभग 5 दिन पूर्व ही अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। जिसकों लेकर मृतक सुरेश के घर में विवाद चल रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर प्रेमिका ममता के घर पर कोई नहीं था और वह अकेली थी। तभी प्रेमी सुरेश उसके घर पहुंच गया और ममता को गोली मार दी। चंद मिनटों के बाद ही सुरेश ने बाहर आकर अपने आप को गोली मार ली ।
Advertising