विवाहिता बोली, कभी सोचा नहीं था पति भी ऐसा करेगा

Saturday, May 30, 2015 - 01:00 AM (IST)

शामली: कांधला में विवाहिता महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति व देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। 
 
कांधला के मौहल्ला खैल निवासी शमशाद ने अपनी पुत्री रिहाना की शादी सात वर्ष पूर्व जनपद सहारनपुर के चिलकाना निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद उनके यहां दो बच्चो ने जन्म लिया। पीड़िता महिला ने शुक्रवार को अपने परिजनो के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। 
 
महिला का आरोप है कि गुरूवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए अपने भाई के साथ मिलकर उसे कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता महिला के परिजनो ने उसकी चिकित्सा कराने के बाद पति व देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। 
 
Advertising