पीके सिन्हा होंगे केंद्रीय कैबिनेट सचिव

punjabkesari.in Friday, May 29, 2015 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्ली:  देश के अगले कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा होंगे। नरेंद्र मोदी सरकार ने आज प्रदीप कुमार सिन्हा यानी पीके सिन्हा की नियुुक्ति पर मुहर लगा दी। पीके सिन्‍हा 1977 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। सूत्रों की मानें तो पीके सिन्‍हा काफी पहले से ही कैबिनेट सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। सिन्‍हा 13 जून को कार्रभार संभाल सकते हैं। 13 जून को मौजूदा कैबिनेट सचिव अजीत सेठ रिटायर्ड कर रहे हैं।

देश के शीर्ष नौकरशाही पद के लिए उत्तरप्रदेश कैडर के 1977 बैच के आइएएस पीके सिन्हा के अलावा उत्तरप्रदेश कैडर के ही 1978 बैच के अधिकारी सौरभ चंद्रा गंभीर दावेदार थे। हालांकि सरकार ने इस शीर्ष नौकरशाही पद के लिए जिन तीन और अन्य अधिकारियों का नाम शार्टलिस्ट किया था, उसमें कारपोरेट अफेयर सेक्रेटरी नावेद मसूद, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सचिव माधव लाल और प्रशासनिक सुधार सचिव आलोक रावत शामिल हैं।

ये तीनों भी सिन्हा की तरह ही 1977 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। हालांकि यह भी खबर आ रही थी कि सरकार सिन्हा को सीवीसी के पद पर नियुक्त करेगी, जो वर्तमान में खाली है और ऐसे में सिन्हा की जगह सौरभ चंद्रा का कैबिनेट सचिव बनने का रास्ता साफ हो जायेगा। सिन्हा वर्तमान में उर्जा सचिव की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News