फिल्मी अंदाज में दो महिलाओं से दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, May 29, 2015 - 05:29 AM (IST)

गुडग़ांव(गौरव): गुडग़ांव में वीरवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामूहिक दुष्कर्म के दो सनसनीखेज मामले सामने आए। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामले दर्ज कर छानबीन एवं धर-पकड़ शुरूकर दी है। सोहना थाने में पुन्हाना निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ सोहना निवासी 3 युवकों ने 5 दिन पहले टैक्सी के अंदर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसे रास्ते में आरोपियों ने कोल ड्रिंक में कोकीन मिला कर पिला बेहोश कर दिया गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सोहना निवासी देसराज, जोगू तथा जयचंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस को बताया गया कि मामला साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। वहीं सैक्टर-5 थाने में दी गई शिकायत में अशोक विहार में रहने वाली युवती ने अपने जीजा व उसके भाई तथा एक अन्य रिश्तेदार पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता घर से एक माह से लापता थी। उसके पति ने पूर्व में ही गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बुधवार शाम को युवती घर पहुंची। पति ने सवाल किए तो उसने कहा कि उसे उसका जीजा व उसका भाई अपहरण कर ले गया था। उन्होंने उसे घर में कैद कर रखा था। कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News