पति कुछ समझ पाता इससे पहले नवविवाहिता ने किया कुछ ऐसा कि...

Friday, May 29, 2015 - 05:29 AM (IST)

राई: जी.टी. रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के पास एक नवविवाहिता पति की कार से उतरने के बाद दूसरी कार में बैठ कर चली गई। उसका पति इससे पहले कुछ समझ पाता, वह फरार हो चुकी थी। दिल्ली के गांव शाहपुर निवासी हरीश ने बताया कि उसकी शादी 20 मई को पानीपत निवासी शिवानी के साथ हुई थी। उसकी पत्नी पग फेरे के लिए अपने मायके आ गई थी। जहां से 26 मई को तीसरे पहर वह अपनी पत्नी को कार में वापस घर ले जा रहा था। हरीश ने बताया कि मुरथल फ्लाईओवर पार करने के बाद उसकी पत्नी ने कार रुकवा ली। वह बहाना बनाकर कार से नीचे उतर गई।

इससे पहले की वह कुछ समझ पाता वह पानीपत-दिल्ली लेन से दिल्ली पानीपत लेन पर चली गई। इसी बीच एक कार दिल्ली की तरफ  से आई। उसकी पत्नी ने कार को हाथ देकर रुकवा लिया और कार में बैठकर चली गई। उसने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी और जब उसके मायके भी नहीं पहुंचने का पता चला तो मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी गई। हरीश ने अज्ञात पर उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया।

पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर नवविवाहिता को बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि महिला किसी अनजान से लिफ्ट लेकर गई है या किसी जानकार के साथ गई है।
Advertising