कुएं से आ रही बदबू ने खोला खौफनाक वारदात का राज़

Friday, May 29, 2015 - 06:00 AM (IST)

रेवाड़ी: मामला हरियाणा के रेवाड़ी के गांव राजपुरा खालसा का है। जहां पर कुएं से बोरे में लिपटी एक युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या की संभावना जताई जा रही है। शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसकी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वीरवार की सुबह राजपुरा गांव के निवासी राजपाल खेतों की तरफ जा रहे थे। अचानक उन्हें खालसा रोड़ पर सड़क के किनारे कुएं से बदबू आई। राजपाल ने इसकी सूचना गांव के सरपंच व अन्य लोगों को दी।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को कुएं से बाहर निकाला। जब उन्होंने बोरा खोला तो उसमें एक युवती की लाश थी। शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पोस्टर्माटम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवकी की हत्या गला दबाकर या किसी हथियार से की गई है। फिलहाल पोस्टर्माटम के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।मिली जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

पुलिस इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस को कुएं के पास से कुछ सुराग भी मिले है। ओमप्रकाश, एसएचओ, सदर थाना ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन पुलिस इसे सुलझाने में सक्षम है। अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं इसके सहारे युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertising