मुंबई में 14 वर्षीय युवती से गैंगरेप, भागी थी घर से जम्मू

Thursday, May 28, 2015 - 07:51 PM (IST)

मुंबई. मुंबई में एक 14 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।  पुलिस उपायुक्त महेश पाटिल ने कहा कि अंधेरी उपनगरीय इलाके की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा ने 24 मई को अपनी दादी से बहस की और अचानक क्रोध में आकर उसने घर छोड़ दिया। वह एक फेसबुक दोस्त से मिलने जम्मू  कश्मीर जाने के लिए निकल पड़ी।
 
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जैसे ही वह कुर्ला के निकट पहुंची तो दो आरोपियों उमेश कवाडे :22: और दिनेश कुमार यादव :20: ने यह भांप लिया कि लडक़ी को सहायता चाहिए। उन दोनों ने लडक़ी को टिकट तथा जम्मू  और कश्मीर जाने के लिए रुपए देने  का आश्वासन दिया। दोनों उसे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल ले गए और उस दिन का टिकट नहीं होने का नाटक किया। इस कारण पीड़िता को उनके धारावी स्थिर घर पर रूकना पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि वे उसे एक चमड़ा कारखाने में ले गए और बलात्कार करने से पहले शराब पीने के लिए दबाव डाला। उसके बाद उन्होंने अपने दो अन्य दोस्तों सलमान (20) और राजकुमार सिंह (20) को बुलाया। इन दोनों ने भी उसके साथ बलात्कार किया। लडक़ी के परिजन ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया जिसके बाद तीन आरोपियों दिनेश, सलमान और राजकुमार को  अरेस्ट कर लिया गया। 
 
 
 
Advertising