ये हैं मैसूर के नए राजा, अमेरिका में की है पढ़ाई

Thursday, May 28, 2015 - 02:45 PM (IST)

मैसूर: मैसूर राजघराने के आज नए राजा यदुवीर वडियार का राजतिलक हुआ। 23 वर्षीय यदुवीर अमेरिका में पढ़ाई करके लौटे हैं। समारोह में राजपरिवार के सदस्यों के साथ-साथ पुरोहित और महल से जुड़े कर्मचारी ही शरीक हुए। यदुवीर को अपने क्षेत्र के पर्यटन का विकास करने में बेहद रुचि है।

राजा बनते ही यदुवीर कृष्णदात्ता चामराजा वाडियार कहलाने लगे। पिछली बार 1974 में राजतिलक हुआ था। तब यदुवीर के चाचा श्रीकांतदत्ता नरसिम्हाराजा वाडियार को गद्दी पर बैठाया गया था। 2013 में उनका निधन हो गया था। तब से राजा का पद खाली था। 

Advertising