राजमिस्त्री ने की महिला से अश्लील हरकतें, मुंशी ने किया घर में हाथ साफ

Wednesday, May 27, 2015 - 11:01 PM (IST)

देहरादून: राजधानी के पटेलनगर बंजारावाला में घर में घुसकर महिला को घायल कर लूट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला लूट का नही बल्कि महिला से छेडख़ानी का था जिसमें घबराई महिला ने दोनो को लूटेरा समझ लिया था। पुलिस ने दोनो को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
 
गौरतलब है कि बीती 23 मई को पटेलनगर के बंजारवाला निवासी मोहम्मद जफर की पत्नी गुलनाज के साथ दो युवकों ने उस समय लूट की घटना को अंजाम दिया था जब वह अपने घर पर अकेली थी। घटना में दोनो बदमाशों ने उसके सिर पर चाकू से हमला करते हुए पंद्रह हजार की नगदी व सोने की चैन लूट ली थी। जिसके बाद महिला के पति की ओर से थाना पटेलनगर में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इधर पुलिस इस मामलें की जांच कर ही रही थी कि महिला ने दोनो बदमाशों को अपने ही घर पर देखा और घबराकर महिला घर पहुंची और परिजनों को बदमाशों द्वारा अश्लील हरकते करने की बात भी बताई।
 
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मोहम्म जफर की पत्नी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने घर में घुसे बदमाश दरअसल उन्ही के घर के पास राजमिस्त्री और मुंशी का काम करते है। बताया कि दोनो की महिला पर गलत निगाह थी और रोज दोनो महिला से छेडख़ानी करने ही घर में घुसे थे, लेकिन घबराई महिला ने दोनो को लूटेरा बताया। जब गत शाम दोनो ने फिर महिला को गलत निगाह से देखा तो मामले की सारी हकीकत सामने आई। जिसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
Advertising