वहशी दरिंदों ने लड़की से बलात्कार कर नग्न अवस्था में सड़क पर फेका

Wednesday, May 27, 2015 - 08:04 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच के दरगाह क्षेत्र में कुछ वहशी दरिंदों ने एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे नग्न अवस्था में सड़क पर फेककर फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने आज यहां बताया कि पीड़ित लड़की आज भोर सड़क के किनारे बेसुध हालत में मिली। 
 
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर पीड़ित ने अपने परिवार के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चिकित्सीय जांच मे लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
Advertising